ADD

देखें रायगढ़ में खडगे ने किसे कहा झूठों का सरदार ....

0



अंबिकापुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने रायगढ़ क्षेत्र में आयोजित भरोसा सम्मेलन को संबोधित कर पीएम मोदी को झूठों का सरदार बताते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी छत्तीसगढ़ में जब भी आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं, वे जल, जंगल और जमीन की बात नहीं करते ,  केवल कांग्रेस को गालियां देने यहां आते हैं। छत्तीसगढ़ में गुजरात मॉडल से लोग परेशानी में पड़ जायेंगे, यहां के विकास के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी लोगों का उत्पीड़न और कांग्रेस की गारंटी है रोजगार सृजन, किसानों की खुशहाली। उन्होंने कहा कि यदि हम गोबर बेचकर पैसा खाते तो यहां का इतना विकास नही होता। कांग्रेस के हाथ में ही छत्तीसगढ़ सुरक्षित है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)