ADD

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डीन से शौचालय साफ कराने पर सांसद के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर .....

0


संभाजी नगर। एजेंसी। महाराष्ट्र के नांदेड़ पुलिस के द्वारा डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कार्यवाहक डीन डॉ. श्यामराव वाकोडे से जबरन शौचालय साफ कराए जाने के आरोप पर शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है। सांसद पर  आरोप है कि उन्होंने डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्यवाहक डीन डॉ. श्यामराव वाकोडे से जबरन शौचालय साफ कराया। बताया जा रहा है कि उक्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 48 घंटे में 31 लोगों की मौत होने पर  सांसद ने अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान कथित तौर पर  सांसद ने डीन को शौचालय साफ करने का निर्देश देते हुए दबाव भी बनाया गया । जिससे डीन शौचालय साफ करने मजबूर हुए।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)