अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के भटगांव विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरगुजा जिले के कतकालो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के बाद 11 नवंबर शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे सीतापुर के हाई स्कूल मैदान में सीतापुर भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए भाजपाइयों के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को सीतापुर में करेंगे आम सभा को संबोधित...
By -
नवंबर 10, 2023
0
Tags:




