अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के बाबूपारा स्थित शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में पहली बार लगे अस्थाई पटाखा दुकानों में मापदंड का ख्याल नही रहे जाने से गंभीर हादसे की संभावना बन रही है। नियमानुसार दो पटाखा दुकान के बीच करीब 2 फिट का फासला होना चाहिए मगर कन्या महाविद्यालय मैदान में इसका ध्यान नहीं रखा गया। सभी 180 से अधिक दुकानों को एक दूसरे से जोड़कर बनाया गया है, बांस के खंभे और तिरपाल के सहारे बने इन दुकानों में यदि हल्की सी भी चिंगारी पड़ी तो इसका परिणाम कितना भयानक होगा इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। अस्थाई दुकान बनाने के पूर्व कलेक्टर और एसपी के द्वारा तय मानक का पालन करने सख्त निर्देश दिया था, मगर दुकान बनाते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया। अस्थाई पटाखा दुकान परिसर में न तो पानी का प्रबंध किया गया और न ही चलित शौचालय ही लगाया गया। इन पटाखा दुकान से चंद फर्लांग की दूरी पर अग्नि शमन विभाग का कार्यालय भी मौजूद है, इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। दूसरी ओर पटाखा दुकान संचालकों की मनमानी के कारण गंभीर हादसे की संभावना बन रही है। मैदान के समीप ही अटल आवास है, जिसमें बड़ी आबादी निवास करती है। यहां के रहवासियों के द्वारा जिला और पुलिस प्रशासन से इस ओर पहल की आवश्यकता जताई है।
दो दुकानों के बीच बगैर फासला खुल गई 180 से अधिक अस्थाई पटाखा दुकानें ... हल्की सी चिंगारी भी पड़ी तो हो जायेगा बड़ा हादसा ... जिम्मेदार नियमों का पालन कराने के बजाए 12 - 12 सौ का शुल्क वसूल हुए गायब ...
By -
नवंबर 10, 2023
0
Tags:




