बिग ब्रेकिंग : मकान के प्रथम तल में लगी भीषण आग... दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू ... मची रही अफरातफरी .... देंखे शहर के किस इलाके में हुई घटना ...

बिग ब्रेकिंग : मकान के प्रथम तल में लगी भीषण आग... दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू ... मची रही अफरातफरी .... देंखे शहर के किस इलाके में हुई घटना ...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। शनिवार को आज सुबह करीब 4. 37 बजे शहर के जयस्तंभ चौक के समीप अजय किताबघर के बगल वाली गली निवासी व्यवसाई गोविंग गोयल के मकान के प्रथम वाले कमरे में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा तत्काल  डायल 112 में घटना की जानकारी दी गई। खबर पर जिला अग्निशमन अधिकारी एसके कठुतिया के निर्देश पर दमकल प्रभारी अंजनी तिवारी के नेतृत्व में फायर वाहन क्रमांक सीजी 15 ए 9788 के साथ अग्निशमन सहायक रविन्द्र यादव,फायरमैन गौरव पाठक, विकास पाण्डेय, राकेश रावत, रमेश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। आगजनी से मोहल्ले में अफरातफरी मची हुई थी, लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। मकान के प्रथम तल कमरा में रखे पलंग, गद्दा, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य समान में भीषण आग लगी हुई थी। मकान में धुंआ भरा हुआ था।  दमकल टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।   घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में आग लगी उस कमरे में बुजुर्ग महिला सोती थी, मगर गनीमत था कि घटना के समय वह कमरे में नही थी। 

आग लगने पर यहां करें फोन 

  आगज़नी की घटना अथवा आपातकालीन सेवा के लिए 112/101/07774-220100 पर डायल करें !

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)