काला जादू की अलौकिक बाधा का भय दिखा महिला से 12 लाख की ठगी .... दिया गया था झांसा, अनुष्ठान से जीवन में आएगी शांति ...
By -
नवंबर 27, 2023
0
महाराष्ट्र।एजेंसी। काला जादू को जीवन में आ रही परेशानियों का मूल कारण बता इन समस्याओं से मुक्ति के लिए अनुष्ठान कराने का झांसा देकर एक महिला से 12 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। नागपुर जिले में यह वारदात हुई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ईश्वर शर्मा, सुनील शर्मा और चिरंजीलाल भार्गव के खिलाफ धारा 420 और महाराष्ट्र मानव बलि तथा अन्य मानवीय दुष्ट , अघोरी प्रथाओं व काला जादू रोकथाम उन्मूलन अधिनियम 2023 के नियमों के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपियों के द्वारा जीवन में आ रही परेशानियों लिए काला जादू का भय दिखा झांसा दिया जा रहा था कि इस अलौकिक बाधा से मुक्ति अनुष्ठान कराने से ही मिलेगी, इस तरह उनसे ठगी की गई।
Tags:




