सेवा इंटरनेशनल संगठन राजधानी रायपुर में करेगा ग्रासरूट्स कनेक्ट कैंप का आयोजन ... 20 राज्यों के युवा करेंगे शिरकत ....

सेवा इंटरनेशनल संगठन राजधानी रायपुर में करेगा ग्रासरूट्स कनेक्ट कैंप का आयोजन ... 20 राज्यों के युवा करेंगे शिरकत ....

khabrigullak.com
By -
0


 रायपुर। सेवा इंटरनेशनल संगठन के द्वारा  रायपुर में ग्रासरूट्स कनेक्ट कैंप आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जिसमें 20 राज्यों के युवा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के तहत 100 किलोमीटर की सामाजिक अध्ययन पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसमें पद्मश्री पुरस्कृत फुलबासन भी शामिल हैं।सेवा इंटरनेशनल के फैलोशिप प्रोग्राम के तहत एकत्रित हुए 40 से अधिक उत्साही युवा पाँच दिनों की यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों, सामाजिक संगठनों की भूमिका, ग्रामीण और वनवासी समुदाय की जीवनशैली को समझने की कोशिश करेंगे। सेवा इंटरनेशनल की प्रबंधक हेमुल के अनुसार, छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत यहाँ के निवासियों पर गहरा प्रभाव डाल रही है। इस वर्ष की फेलोशिप प्रोग्राम में विभिन्न राज्यों से आए 40 से अधिक युवा, इस यात्रा के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को समझने के लिए उत्सुक हैं।प्रतिभागी भविष्य में सामाजिक क्षेत्र में योगदान करने का इरादा रखते हैं। सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर, वे अपने अनुभवों के आधार पर अपने क्षेत्र में परियोजनाओं की रचना करने का प्लान बना रहे हैं। सेवा फेलोशिप के प्रमुख कुमार शुभम ने युवाओं को गांव की जीवन और समुदाय आधारित विषयों को समझाने के लिए उन्हें लाभकारी अनुभव प्रदान करने पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख भी शामिल होंगे, जो अनुभवी नेताओं और युवा प्रतिभागियों के बीच संवाद करेंगे।  युवा इस दौरान से समाज में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। कार्यक्रम के तहत  गाँवों और समुदायों के लोगों से मिलकर, समृद्धि, जीवनशैली और सामाजिक समस्याओं के समाधान की  दिशा में कदम बढ़ाने का प्रयास होगा। युवा नेताओं को अनुभवी समाज सेवकों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन करने के लिए काम किया है। युवाओं को 

इस प्रयास से सिखने और सेवा करने की भावना को बढ़ावा मिलेगा, जिससे समाज में सामंजस्य बनी रहेगी। साथ ही, स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध समुदाय के प्रमुख भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अनुभवों को साझा करेंगे।  युवा सेवा इंटरनेशनल के प्रयासों के तहत सामाजिक परिवर्तन में एक नया मील का पत्थर साबित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)