बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में चलती से पीछा कर स्कूटी सवार युवक पर चलाया तलवार .... अंबिकापुर के चांदनी चौक के समीप हुई वारदात ... घायल युवक पर भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले...

बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में चलती से पीछा कर स्कूटी सवार युवक पर चलाया तलवार .... अंबिकापुर के चांदनी चौक के समीप हुई वारदात ... घायल युवक पर भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। शहर के चांदनी चौक के समीप शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी में दो युवकों के बीच बैठे अंश पंडित नामक युवक के सिर में तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब अंश पंडित अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से मित्तल पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था, तभी पीछे से पहुंचे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में तलवार से वार किया। घायल युवक शहर के जरहागढ़ मेहल्ले का रहने वाला है।  पुलिस के मुताबिक घायल युवक के खिलाफ  भी थाने में मारपीट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः पुरानी रंजिश पर उसके ऊपर हमला हुआ होगा। उसे शहर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल एसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस के द्वारा अस्पताल में जाकर घायल युवक के परिजनों से बातचीत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)