पत्नी के मुक्के से पति हुआ निष्प्राण ... कथित तौर पर बर्थ डे सेलिब्रेशन के लिए दुबई नही ले जाने से थी नाराज .... देखें किस इलाके में हुई यह हैरान करने वाली घटना ...
By -
नवंबर 26, 2023
0
सूत्र। जन्म दिन मनाने दुबई नही ले जाए जाने पर एक महिला ने कथित तौर पर पति के नाक में जोरदार मुक्का जड़ दिया, जिससे पति की मौत हो गई। हैरान कर देने वाली यह घटना महाराष्ट्र पुणे के वानवाणी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक रेणुका नामक एक महिला का 18 सितंबर को जन्मदिन था, वह बर्थ डे सेलिब्रेशन के लिए दुबई जाना चाहती थी। मगर उसके पति निखिल खन्ना ने दुबई जाने से इंकार कर दिया था, शादी की साल गिरह में भी पत्नी महंगा तोहफा के उम्मीद में थी मगर वह भी नहीं मिला। इन सब कारणों से रेणुका नाराज थी। शुक्रवार को उनके बीच इन सब बातों के कारण विवाद हुआ, इसी बीच कथित तौर पर अचानक आवेश में आकर रेणुका ने पति निखिल के नाक में जोरदार मुक्का जड़ दिया, जिससे पति के नाक से खून निकलने लगा। यह मिलने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला को पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने किसी समान से तो हमला नही किया इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
Tags:




