अंबिकापुर। मसीही समुदाय के द्वारा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में खीस्त राजा महोत्सव परंपरागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया। बेदाग ईशमाता महागिरजा घर नवापारा तथा संत इग्नासियुस चर्च नमना में विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। खीस्त राजा के सम्मान में शाँति जुलूस में बड़ी संख्या में मसीहीजन सहभागी हुए। जुलूस महागिरजा नवापारा से निकाली गई, जो बिशप निवास से होते हुए उर्सलाईन कोन्वेन्ट, आकाशवाणी चौक, गाँधी चौक, खीस्तमिलन चौक, बाल सम्प्रेषणगृह तथा आयुर्वेदिक अस्पताल से होकर संत इग्नासियुस चर्च नमना पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा में एंजेल बने बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। संत इग्नासियुस चर्च में खीस्त राजा महोत्सव की मुख्य पूजन धर्मविधि प्रातः से सम्पन्न हुई। पूजन विधि के मुख्य अनुष्ठाता धर्माध्यक्ष बिशप स्वामी डा. अन्तोनिस बड़ा थे, उन्होंने प्रवचन में कहा कि प्रभु येसु शाँति के राजा हैं जो शाँति की स्थापना संसार में कर सकते हैं। आज दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आतंक अशान्ति और भय का माहौल है। तबाहियों, बर्बादियों और बेचैनियों का एक ही समाधान है "खीस्त राजा का शासन"। इसके लिए किसी राजनैतिक व भौगोलिक सीमा की आवश्यकता नहीं। यदि खीस्त राजा हमारे दिल में राज करें और हर इन्सान उनकी शिक्षा का पालन करें तब न कोई युद्ध होगा, न कोई तबाही होगी न किसी आंखों में आँसु होंगे। कार्यक्रम में संगीत संचालन फा. अमित खलखो व फा. अनुरंजन तिग्गा की अगुवाई में इग्नासियुस चर्च नमना के सदस्यों ने किया। प्रवेश नृत्य बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा द्वारा, बाइबिल जुलूस उर्सुलाईन स्कूल द्वारा, अर्पण नृत्य कार्मेल स्कूल द्वारा, तथा महाआरती संत अन्ना स्कूल बिरनीबेड़ा द्वारा भक्ति पूर्वक सम्पन्न किया गया। मुख्य पूजन विधि प्रारंभ होने के पूर्व विशप अन्तोनिस बड़ा ने झण्डोत्तोलन कर जुबिली 2025 का समारोही उद्घाटन किया। फा. ज्ञानप्रकाश लकड़ा ने जुबिली वर्ष के महत्व तथा जुबिली प्रतीक चिन्ह (लोगो) की व्याख्या की। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष पास्कल टोपनो, डॉ. अजय तिर्की महापौर, माननीय प्रबोध मिंज भूतपूर्व महापौर, फा. जॉर्ज ग्रेगोरी कुजूर पल्ली पुरोहित बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा, फा. एल्फिज मिंज पल्ली पुरोहित संत इग्नासियुस चर्च नमना, फा. सुशील तिग्गा प्राचार्य संत जेवियर बी. एड. कॉलेज, फा. अमृतलाल टोप्पो रेक्टर संत जेवियर समुदाय, फा. विनोद प्राचार्य संत जेवियर स्कूल, फा. पीटर खेस्स प्राचार्य संत जॉन्स हाई स्कूल, फा. जॉन जायसवाल प्रधानपाठक संत जॉन मिडिल स्कूल, फा. मुक्ति लकड़ा प्राचार्य जुबिली मेमोरियल स्कूल, सि. फ्लोरेन्स प्रोविन्शियल उर्सुलाईन, सि. ममता प्रशासक हॉलीक्रॉस अस्पताल केदारपुर, डॉ. सि. शान्ता जोसेफ प्राचार्या हॉलीक्रॉस कॉलेज अम्बिकापुर, सि. जीवा प्राचार्या कार्मेल स्कूल, सि. जेस्सी कुरियन प्राचार्या हॉली क्रॉस अंग्रेजी माध्यम, सि. सबिना प्राचार्या हॉली क्रॉस हिन्दी माध्यम, सि. क्लारा प्राचार्या संत अन्ना विद्यालय बिरनीबेड़ा, सि. सिसिलिया कुजूर प्राचार्या उर्सुलाईन, अशोक एक्का, अनिमाप्रकाश केरकेट्टा, अमृत एक्का, अजय लकड़ा, अजित तिर्की, तेलेस्फोर खलखो, भानू खलखो, मरियानुस लकड़ा, वाल्टर कुजूर, मनोहर केरकेट्टा, रंजित खेस्स, फा. अनुरंजन तिग्गा, सेलबेस्तर टोप्पो, फ्रांसिस जेवियर टोप्पो, विपिन किशोर मिंज, अजय सिबेस्तियन, अमित गिद्ध, फ्रांसिस मिंज, अनुज कुजूर, नवीन विल्सन, अनिल तिर्की, हेमन्त लकड़ा जॉनी एस. के., विकास बड़ा, प्रफुल केरकेट्टा, दीपक बेक आदि उपस्थित थे।




