अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच में पुत्र रत्न को जन्म देने के बाद एक प्रसूता के गायब होने व शव मिलने के मामले में सीसी टीवी कैमरे की जांच में पुलिस ने पाया कि महिला अस्पताल के सामने से आटो में बैठ अकेले ही रवाना हुई थी। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में एएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एमसीएच में प्रसव के बाद लक्ष्मी नामक महिला गायब हुई थी, बाद में गांधी स्टेडियम के गेट के पास उसका शव मिला था। उन्होंने बताया कि जब सीसी टीवी कैमरे की जांच की गई तो पता चला वह अस्पताल के सामने से कुछ देर धूप ताप तापने के बाद वह आटो में बैठ कर निकली, जिस दिशा में आटो बढ़ी उस दिशा में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसी कैमरे की जांच करते हुए आगे बढ़ रही थी। इस सुराग से पता चला कि वह प्रतीक्षा बस स्टैंड में पहुंची थी और गृह ग्राम प्रतापपुर की ओर जाने वाली बस में बैठ रवाना हुई थी। एएसपी ने बताया कि जब उक्त बस के कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला प्रतापपुर जाने के नाम से बस में बैठी थी, मगर रास्ते में गांधी चौक के समीप उसने पेट में दर्द होने की जानकारी दी, जिससे उसे गांधी स्टेडियम के गेट प्रवेश मार्ग के सामने उतार दिया गया था। दोपहर करीब दो बजे संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस कर्मियों ने अज्ञात महिला के अचेत होने की सूचना पर उसे मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था, बाद में उसकी पहचान लापता महिला लक्ष्मी के रूप में परिजनों ने की थी। एएसपी ने बताया कि मृतिका के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं, जिससे किसी घटना या वारदात की संभावना नहीं है, संभवतः कमजोरी अथवा अन्य कारणों से उसकी मौत हुई होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पंचनामा पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
प्रसव के बाद आटो में बैठ निकली थी प्रसूता, प्रतापपुर जाने हुई थी बस में सवार ... पेट दर्द की शिकायत पर बस कर्मियों ने उतारा था नीचे ... सीसी टीवी कैमरे से प्रसूता कैसे गायब हुई इससे हटा पर्दा ... पुलिस ने कहा शव में चोट के निशान नहीं...
By -
नवंबर 25, 2023
0
Tags:




