मणिपुर थाना के पीछे बस्ती में दबिश दे चोरों ने एक दर्जन घरों में लगा विद्युत मीटर उड़ाया .... बिजली गुल हुई तो लोग समझते रहे फाल्ट ... सुबह उठे तो मीटर पाया गायब ...
By -
नवंबर 25, 2023
0
अंबिकापुर। मणिपुर थाना के पीछे ग्राम पंचायत हर्राटिकरा के नाला पारा में अज्ञात चोरों ने करीब एक दर्जन घरों में लगा इलेक्ट्रानिक बिजली मीटर की चोरी कर ली। पीड़ित उपभोक्ताओं के द्वारा मणिपुर थाना क्षेत्र प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गुरुवार को देर रात करीब एक बजे से तड़के चार बजे के बीच के बीच जब बिजली गुल हुई तो लोग साधारण फाल्ट समझते रहे। सुबह होने पर जब बाहर निकले तब कनेक्शन तार टूटा और मीटर गायब पाया। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता रौशन नागवंशी ने बताया कि ग्राम पंचायत हर्रा टिकरा सांडबार पुलिया पारा के लगभग सभी घरों के बिजली कनेक्शन मीटर की चोरी हुई है ।जिसमें अनीता पति सुरेश, टेमनी पति रतीलाल, मनबसिया पति छोटू , शनिवारो पति रामविलास , ललिता पति शनि, गेलही पति जागेश्वर, लक्ष्मीनिया पति स्वर्गीय सुखनाथ, बाबूलाल पिता नान साय, पार्वती पति जोधन राम , सुमित्रा पति वीरेंद्र कुमार खांडे और संगीता पति करलू राम शामिल हैं। इन सभी ग्रामीणों के घरों में बिजली गुल हो गई, जिससे संबंधित उपभोक्ताओं के लिए नया मीटर जारी करते हुए लगवाया गया।
Tags:




