छग के 20 सीटों पर शुरू हुआ मतदान ... 223 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे 40.78 लाख मतदाता ... नक्सल प्रभावित करीब आधी सीटों पर अपरान्ह तीन बजे तक होगी वोटिंग ...

छग के 20 सीटों पर शुरू हुआ मतदान ... 223 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे 40.78 लाख मतदाता ... नक्सल प्रभावित करीब आधी सीटों पर अपरान्ह तीन बजे तक होगी वोटिंग ...

khabrigullak.com
By -
0



 

अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ में पहले चरण के में आज बस्तर, राजनांदगांव और कर्वधा के 20 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ जवानों की कड़ी सुरक्षा में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। 20 विधानसभा सीटों में दावेदारों की कुल संख्या 223 है। 5304 मतदान केंद्रों में वोटिंग हो रही है। इन विधानसभाओं में दावेदारों की भाग्य का फैसला 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता करेंगे। मतदान के एक दिन पूर्व नक्सलियों द्वारा  आईईडी विस्फोट किए जाने की घटना को देखते हुए जवान विशेष चौकसी कर रहे हैं,और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने चप्पे चप्पे पर नजर रख रहे हैं। एहतियात के तौर पर सुबह सात से अपरान्ह तीन बजे तक मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, और कोंटा विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। जबकि चित्रकोट, जगदलपुर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर में शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)