अंबिकापुर। जैसे - जैसे मतदान की तिथि समीप आ रही है वैसे - वैसे चुनाव प्रचार की गति उफान पर पहुंच रही है। दावेदार अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल मतदाताओं को साधने के प्रयास में जुट गए हैं। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भाजपाइयों के डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के बाद आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी परेशानियों से भी अवगत होने के साथ समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन देते रहे। एक दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के द्वारा ढोल नगाड़े के साथ रैली निकाली गई थी। शहर में आज विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों, निर्दलियों के द्वारा भी अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली गई। विधान सभा सीतापुर में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के अलावा अन्य दावेदारों के द्वारा भी चुनावी रैली निकालने के साथ गांवो में सभा का भी आयोजन किया जा रहा है। राजनैतिक सभाओं में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लुण्ड्रा विधानसभा में भी सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज सहित अन्य दावेदार भी सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।
मतदान की घड़ी जैसे - जैसे समीप आ रही.. प्रचार का शोर भी बढ़ रहा.. शहर से लेकर गांव तक दावेदार मतदाताओं को रिझाने कर रहे प्रयास ...
By -
नवंबर 06, 2023
0
Tags:




