अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भटगांव विधानसभा में प्रवास और चुनावी सभा को लेकर संभाग की पुलिस सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट पर है। आईजी अंकित गर्ग द्वारा संभाग की पुलिस को अपने - अपने क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के दिशा निर्देश पर जिला मुख्यालय अंबिकापुर सहित प्रत्येक थाना स्तर पर होटल, लाज, ढाबा, धर्मशाला को लगातार चेक कर संदिग्धो की धरपकड़ कर जिले मे प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना प्रभारियों को सजग एवं सतर्क रहकर लगातार सघन जांच किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर होटल, लॉज, ढाबा एवं धर्मशाला चेक किये जा रहे हैं एवं जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक थाना स्तर पर वाहनों की कड़ी जांच कर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु संदिग्धो पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले मे अतिरिक्त बल के रूप मे क्यूआरटी दस्ते को तैनात कर किसी भी प्रकार की क़ानून व्यवस्था मे तत्काल मौक़े पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, एवं शहर के सभी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को अपने अपने थाना क्षेत्र में लगातार गस्त कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया हैं, साथ ही सघन चेकिंग अभियान के दौरान चौक चौराहो मे अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास को लेकर संभाग की पुलिस हाई अलर्ट पर... सुरक्षा के मद्देनजर हो रही होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला , वाहनों की जांच ...
By -
नवंबर 06, 2023
0
Tags:





