ग्राहक खोज रहे तीन तस्करों के कब्जे से मिला साढ़े तीन लाख का 22 किलो गांजा... 48 हजार रुपए, पिकप, मोबाइल बरामद.. देखें सरगुजा के कहां की पुलिस को मिली कामयाबी ..

ग्राहक खोज रहे तीन तस्करों के कब्जे से मिला साढ़े तीन लाख का 22 किलो गांजा... 48 हजार रुपए, पिकप, मोबाइल बरामद.. देखें सरगुजा के कहां की पुलिस को मिली कामयाबी ..

khabrigullak.com
By -
0



अंबिकापुर। सीतापुर पुलिस ने गांजा की तस्करी के दो अलग अलग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य का 22 किलो गांजा और परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी, एक पिकप वाहन,मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई है। एएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मंगरैलगढ़ पुलिया के पास एक युवक ग्राहक का इंतज़ार कर रहा हैं, सुचना पर पुलिस ने  घेराबंदी कर आरोपी दीपक कुशवाहा पिता अनिरुद्ध कुशवाहा  30 वर्ष निवासी  रायकेरा केनापारा थाना सीतापुर को गिरफ्तार कर उसके स्कूटी की तलाशी ली गई ,जिसमें कुल 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 45000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ धारा धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, पुलिस टीम द्वारा घटना मे प्रयुक्त स्कूटी वाहन जप्त किया गया हैं।

पिकप से हो रहा था परिवहन


एएसपी ने बताया कि दूसरे  प्रकरण में मुखबिर से  सुचना मिली की पत्थलगांव क्षेत्र के कुछ व्यक्ति पीकप में  गांजा रखकर महेशपुर होते हुए अम्बिकापुर की तरफ जाने वाले हैं। इस खबर पर पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई और  संदिग्ध पीकप  को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसमें सवार आरोपी रामसुन्दर चौहान पिता लोहरा राम चौहान  46 वर्ष निवासी सुरजगढ़ थाना पत्थलगांव जिला जशपुर,  निरंजन चौहान पिता किरतु राम  46 वर्ष निवासी भैसामुड़ा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर और  रामकरण चौहान पिता रंगलाल चौहान  23 वर्ष निवासी सुरजगढ़ थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार कर पीकप वाहन की तलाशी लेने पर  19 किलोग्राम  गांजा जिसकी कीमत लगभग 285000 रुपये है बरामद करते हुए आरोपियों के कब्जे से 3 नग मोबाइल एवं 48000 रुपये नगद  बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा  20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हे जेल भेजा गया । कार्यवाही मे थाना सीतापुर से उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक रामबचन सिंह, आरक्षक पंकज देवांगन, रामकुमार सिंह, अर्जुन पैकरा, दिनेश भगत, धनकेश्वर यादव, आलोक गुप्ता, सैनिक विनायक लकड़ा, रमेश शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)