शराबी ससुर ने भोजन मांगा तो बहु ने दे दी मौत ... देखिए सरगुजा के किस इलाके में हुई यह वारदात ....

शराबी ससुर ने भोजन मांगा तो बहु ने दे दी मौत ... देखिए सरगुजा के किस इलाके में हुई यह वारदात ....

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट। (महेश यादव) कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असकरा के मूसाखोल बस्ती में शराबी ससुर द्वारा भोजन देने में विलंब होने पर गाली गलौज दिए जाने से नाराज होकर बहु ने डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मूसा खोल बस्ती निवासी लोसवा कोरवा 65 वर्ष दो नवंबर की रात नशे में चूर होकर बहु से खाना मांग रहा था, दूसरे काम में व्यस्त बहु जब तुरंत खाना नही दे पाई तो ससुर ने गाली देना शुरू कर दिया, जिससे नाराज होकर बहु बसंती कोरवा पति महेंद्र कोरवा ने डंडे से तबतक उसकी पिटाई जारी रखी जबतक की उसकी मौत नही हो गई। घटना की सूचना पर दूसरे दिवस पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)