कोई बजाएगा बांसुरी तो कोई फुटबाल में मारेगा लात ... मतदाताओं को नया राह दिखाने कोई जलाएगा टार्च ... नाम वापसी के बाद सरगुजा के 41 दावेदारों को मिला चुनाव चिन्ह ... देखें सूची ...

कोई बजाएगा बांसुरी तो कोई फुटबाल में मारेगा लात ... मतदाताओं को नया राह दिखाने कोई जलाएगा टार्च ... नाम वापसी के बाद सरगुजा के 41 दावेदारों को मिला चुनाव चिन्ह ... देखें सूची ...

khabrigullak.com
By -
0


 

अम्बिकापुर। नाम वापसी के बाद सरगुजा जिले के लुण्ड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर विधान सभा सीट से  41 दावेदार शेष रहने के साथ दावेदारों की अंतिम सूची जारी करते हुए चुनाव चिन्ह का भी आबंटन कर दिया गया है।  चुनाव चिन्ह के साथ दावेदार अब मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुट गए हैं। शहर से लेकर गांवो तक चुनाव प्रचार का घमासान मचने लगा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति  के अनुसार विधानसभावार दावेदार और आबंटित चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं -

विधानसभा लुण्ड्रा में 12 प्रत्याशी

 आम आदमी पार्टी से  अलेक्जेण्डर केरकेट्टा को झाड़ू, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से  इसीदोर तिर्की - वर्ग में हल जोतता किसान, बहुजन समाज पार्टी से  दिलीप सिंह गोंड - हाथी, भारतीय जनता पार्टी से  प्रबोध मिंज - कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ प्रीतम राम - हाथ, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) से  बलबीर नागेश - हथौड़ा हँसिया और सितारा, हमर राज पार्टी से  अनुक प्रताप सिंह टेकाम - बाल्टी तथा निर्दलीय अफसाना सिंह - सेब,  उर्मिला सिंह - ब्लैक बोर्ड,  चक्रधारी सिंह - फुटबॉल,  लीलाधर पैंकरा - कांच का गिलास,  लोभन राम पैंकरा - सिलाई की मशीन का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया।

विधानसभा अम्बिकापुर में 13 प्रत्याशी 

  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से  अब्दुल माजिद - वर्ग में हल जोतता किसान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से  टीएस सिंहदेव- हाथ, भारतीय जनता पार्टी से  राजेश अग्रवाल - कमल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से  बालसाय कोर्राम - आरी, हमर राज पार्टी से  रामनन्दन पैंकरा - बाल्टी, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से  सुजान बिंद - आदमी व पाल युक्त नौका, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से संतोष विश्वकर्मा - बांसुरी, निर्दलीय  अनिल श्रीवास्तव रोटी पार्टी - एअरकंडीस्नर,  एस्तर खलखो - बैटरी टार्च,  क्रान्तिकुमार - ब्लैक बोर्ड, मीरा रवि - माईक,  मुकेश गोस्वामी - कटहल तथा - राकेश कुमार साहू को फूलगोभी का चिन्ह आबंटित किया गया है।

विधानसभा सीतापुर में 16 उम्मीदवार 

  इंडियन नेशनल कांग्रेस से श अमरजीत भगत - हाथ, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जेम्स टोप्पो - वर्ग में हल जोतता किसान, बहुजन समाज पार्टी से  प्रकाश किस्पोट्टा - हाथी, आम आदमी पार्टी से श्रीमती प्रियंका - झाड़ू, भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो - कमल, हमर राज पार्टी से  कमलनाथ सिंह - बाल्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी से  निर्मल कुजूर - चारपाई तथा निर्दलीय  अनिल मिंज - फुटबॉल, डॉ आजाद भगत - एअर कंडीस्नर,  फ्रांसीस एक्का - ऑटो रिक्शा, बालमदीना निराला - बेबी वॉकर,  विपिन बिहारी पैंकरा - सेब,  रामकुमार - फ्रॉक,  रामकुमार किंडो - फूलगोभी,  शांति देवी - कांच का गिलास,  संतोष कुमार खेस्स को अलमारी का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)