बिग ब्रेकिंग : कांकेर के बांदे क्षेत्र में मतदान के दौरान जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ ... जवानों का हौसला देख भागे माओवादी ... सर्चिंग में मिला AK - 47, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी संभावना .... सर्चिंग जारी ....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर/कांकेर। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित कांकेर जिला के बाँदे क्षेत्र में जवानों और  नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कांकेर ज़िले में बाँदे थाना क्षेत्र में बीएसएफ़ एवं डीआरजी की टीम सुरक्षित  मतदान के लिए क्षेत्र के निरीक्षण के लिए निकली थी। उसी  दौरान पानावर के पास दोपहर  क़रीब 1 बजे डीआरजी के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। नक्सलियों द्वारा अचानक किए गए हमले का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों का हौसला देख नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे और जंगल का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के साथ सर्चिंग में जवानों ने घटना स्थल से AK- 47 बरामद किया है। जवानों के द्वारा क्षेत्र की अभी सर्चिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा मुठभेड़ में कुछ नक्सली के घायल या मारे जाने  की संभावना भी जताई गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)