मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई मशाल रैली ... कलेक्टर ने कहा मताधिकार ही है लोकतंत्र की नींव...

मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई मशाल रैली ... कलेक्टर ने कहा मताधिकार ही है लोकतंत्र की नींव...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। स्वीप अभियान के तहत   मतदाता जागरूकता के लिए  मशाल रैली का  आयोजन किया गया। जिसमें सरगुजा कलेक्टर  कुंदन कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा,  सीईओ जिला पंचायत  एनके कवर, निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा एम सिद्दीकी, डीपीओ साक्षरता  गिरीश गुप्ता, एपीओ जिला पंचायत  चंदू मिश्रा, अकरम खान एपीओ लाइवलीहुड कॉलेज की  उपस्थिति रहीं। रैली  घड़ी चौक से निकल  गांधी चौक में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न विभागों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के प्रशिक्षणार्थी गण, लाइवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षणार्थी, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर के विद्यार्थियों , डॉ श्रद्धा मिश्रा, रानी रजक सहायक प्राध्यापिका, शासकीय कन्या स्कूल से सभी स्टूडेंट एवं टीचर सुनीता दास आदि ने  कार्यक्रम में  भूमिका निभाई। जिसका उद्देश्य केवल सरगुजा क्षेत्र समेत छत्तीसगढ़ में सौ प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करना है।  कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान किया जाय। मताधिकार सम्पादन। जिस देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है। एम सिद्दीकी ने कहा कि राज्य के नागरिकों को देश के संविधान द्वारा प्रदत्त सरकार चलाने के हेतु, अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने के अधिकार को मताधिकार कहते हैं।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनतांत्रिक प्रणाली में इसका बहुत महत्व होता है। लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और नारे द्वारा जन जागरूकता अभियान पूरा किया। साथ ही सरगुजा कलेक्टर महोदय ने सभी को सौ प्रतिशत मतदान हेतु शपथ भी दिलाया। अनुव्रत समिति से ममोल कोचेटा, एसएके मेमोरियल एजुकेशन एवं कल्चरल सोसाइटी  अंबिकापुर, रमेश यादव, रजनीश मिश्रा, प्रीति तिवारी साक्षरता आदि  की उपस्थिति रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)