अंबिकापुर/ रायगढ़। रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम नेतनागर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन रविवार की देर रात हाइवे के किनारे कार सवार अज्ञात लोगों के द्वारा कथित तौर पर एक महिला और बालक की हत्या कर शव पैरावट में जलाए जाने से सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि ग्राम नेतनागर में एक घर की बाड़ी में रखे पैरा में लगी आग बुझाने के बाद नजारा देख लोगों के रोंगटे खडे हो गए। पैरा के राख में एक महिला और 10 से 12 साल के बालक का जल चुका शव पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगे पैरा के समीप एक कार खड़ी थी, जिसमें से कुछ लोग नीचे खड़े थे, आग बुझाने जब लोगों की भीड़ जमा होने लगी तब कार सवार फरार हो गए, ग्रामीणों द्वारा यह जानकारी दिए जाने पर इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि महिला और बालक की हत्या करने के बाद शव को वाहन से लाकर पैरा में जलाया गया होगा, इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि पैरा में आग लगा देख कार सवार रुके होंगे और ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आगजनी के लिए उन पर आरोप लगाए जाने और बेवजह के विवाद में फंसने की संभावना को देखते हुए भाग गए होंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एएसपी सदानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के द्वारा भी घटना स्थल की जांच की गई है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। कार सवार कौन लोग थे अभी यह भी पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान अभी नही हो पाई है। हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की सूक्ष्म जांच की जा रही है।
कार सवार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर महिला और बालक की हत्या कर शव पैरा में जलाया... रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में हुई घटना ...
By -
नवंबर 28, 2023
0
Tags:




