बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बीच गाज गिरने से देश के अलग - अलग हिस्सों में 30 से अधिक लोगों की मौत... हवा में नमी से अगले एक दो दिनों तक घना कोहरा छाने के भी आसार ....
By -
नवंबर 28, 2023
0
एजेंसी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश ने ठंड के मौसम में लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। अलग - अलग इलाकों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। गुजरात में ही गाज से 18 से अधिक लोगों की मौत हुई है। गुजरात के राजकोट और अहमदाबाद हाइवे ओलावृष्टि से सफेद चादर के समान पट गया। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इन पांचों राज्यों में 30 से अधिक लोगों की मौतें हुई। मौसम विभाग के द्वारा उत्तराखंड और हिमाचल की पहाड़ियों में भी अगले एक दो दिनों तक के लिए अरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई इलाकों में तापमान के दो से तीन डिग्री लुढ़कने की भी संभावना जताई गई है। इधर छत्तीसगढ़ राज्य के कई इलाकों में आज मंगलवार को तड़के हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है, विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने के बाद घना कोहरा छाने की संभावना के साथ तापमान के लुढ़कने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
Tags:




