बोलरो हादसा पार्ट - 2 ... मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा ... कुनकुरी में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हो वापस मध्यप्रदेश लौट रहा था परिवार ... रास्ते में पुलिया के नीचे गिर गई थी बोलेरो.. तीन बच्चे सहित 9 लोग हुए थे घायल ....

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर। रायगढ़ मार्ग पर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो वाहन के पुलिया के नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जीवन और मृत्यु से जूझ रहे सूर्यकांत पाण्डेय की उपचार के दौरान देर शाम अंततः सांसे थम गई। इस हादसे में तीन बच्चे सहित एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हुए थे। पुलिस का कहना है कि मध्यप्रदेश के सतना निवासी सूर्यकांत पाण्डेय, बोलेरो वाहन से परिवार सहित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर जिला के कुनकुरी गए थे, और कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोमवार को वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में उनकी वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई थी। राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दिया था। ग्रामीणों की मदद से वाहन का कांच तोड़ घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान घायल सूर्यकांत पाण्डेय की मौत हो गई, जबकि घायल परिवार के अन्य सदस्यों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।  पुलिस ने बताया कि कुनकुरी में रहने वाले उनके रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंच गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)