बिग ब्रेकिंग : अंबिकापुर - रामानुजगंज मार्ग पर ग्राम भकुरा के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से युवा व्यवसाई की मौत ... दुकान बंद कर वापस लौटने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा ...
By -
नवंबर 27, 2023
0
अंबिकापुर। रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम परसा भकुरा के समीप एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आया होगा। खबर पर कोतवाली पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्चुरी में भिजवा दिया है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अंबिकापुर के सदर रोड निवासी आशिफ पिता आदिल खान 21 वर्ष रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर ग्राम ककना में दुकान का संचालन करता है। सोमवार 27 नवंबर की शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में ग्राम परसा भकुरा के समीप बीच सड़क पर लोगों ने उसे अचेत देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला की युवक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा है जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के मर्चुरी में भिजवाया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो जाने जाम की स्तिथि निर्मित हुई। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने मार्ग से आवागमन बहाल कराया।
Tags:




