छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सच्चे देशभक्त व गरीबों के मसीहा शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नजर आएंगे कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत... छत्तीसगढ़ी भाषा में बन रही फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालकदास में निभा रहे मुख्य भूमिका..... देखें शूटिंग की तस्वीरें ....
By -
नवंबर 27, 2023
0
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ी भाषा में बन रही फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालकदास में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार में वे जंच रहे हैं। फिल्म की शूटिंग राजधानी रायपुर के अलग - अलग रमणीय और स्टोरी के अनुकूल स्थलों में चल रही है। शूटिंग के दौरान उन्ही यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। वे तीर धुनुष से निशाना साधते नजर आ रहे हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान वे क्षेत्र में सक्रिय रहे, मतदान खत्म होने के बाद उनकी रुचि फिल्म में अभिनय के प्रति बढ़ी है और वे शूटिंग के लिए भरपूर समय भी दे रहे हैं। वे खाद्य व संस्कृति मंत्री हैं, उनकी रुचि कला एवं संस्कृति के प्रति अधिक है। इतिहासकारों के मुताबिक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक सच्चे देशभक्त व गरीबों के मसीहा थे। १८५७ के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के समय उन्होने जेल से भागकर अंग्रेजों से लोहा लिया था जिसमें वे गिरफ्तार कर लिए गए थे। १० दिसम्बर १८५७ को उन्हें रायपुर के "जय स्तम्भ चौक" पर फाँसी दे दी गयी थी।
Tags:




