अंबिकापुर। कोयला के कारोबार में करोड़ों रुपए का मुनाफा होने का झांसा दे उड़ीसा के कारोबारी पंकज अग्रवाल के साथ हुए 46 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में सरगुजा पुलिस ने एक और आरोपी सुजित जायसवाल पिता गोपाल दास जायसवाल 46 वर्ष निवासी गोधनपुर वसुंधरा बिहार रोड अंबिकापुर को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त लेन देन के दस्तावेज एवं आरोपी के फर्म का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एएसपी सरगुजा पुपलेश कुमार ने बताया कि प्राथी पंकज अग्रवाल निवासी मेरिडियन टावर, नारायणी काम्पलेक्स उदित नगर राउरकेला उड़ीसा, गणेश रोलिंग मिल्स (प्रा. लि.) का डायरेक्टर हैं जो छड़ निर्माण कर ब्रोकर के माध्यम से विक्रय करने का कार्य करता हैं । उसने दिनांक 16 मई 2023 को थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि राहुल अग्रवाल, सुजित जायसवाल एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पूर्व मे प्रार्थी के फैक्ट्री मे कोयला सप्लाई करने एवं छड़ का व्यवसाय करने से जान पहचान होने पर 2 वर्ष पूर्व सिंगरौली मध्यप्रदेश से ओक्शन मे कोयला खरीद कर पार्टनरशिप मे अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर एवं छड़ व्यवसाय मे ब्रोकर बनकर ठगी कर अलग अलग किस्तों मे कुल 46 करोड़ रूपये का धोखाधड़ी कारित किये हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 420, 409, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था, प्रकरण सदर मे सरगुजा पुलिस द्वारा कार्यवाही कर मामले मे शामिल आरोपी राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था। मामले मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन मे घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था ।विवेचना में पुलिस टीम को आरोपी सुजित जायसवाल के बनारस मे लुक छिप कर रहने की सूचना प्राप्त हुई थी, जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सुजित जायसवाल आत्मज गोपाल दास जायसवाल उम्र 46 वर्ष साकिन गोधनपुर वसुंधरा बिहार रोड बर्मा बाड़ी के सामने थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया जो आरोपी के कब्जे से गणेश रोलिंग मिल्स से लेन देन मे उपयोग किये गए लेज़र स्टेटमेंट एवं आरोपी के फर्म माँ शक्ति स्टील ट्रेडर्स अम्बिकापुर के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज जप्त किये गए हैं, प्रकरण मे शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक सोमार साय, सियाराम मरावी, आरक्षक मोती केरकेट्टा, कपिल देव, चित्रसेन प्रधान शामिल रहे।
उड़ीसा के कारोबारी को कोयला के धंधे में कुबेर बनने का झांसा दे 46 करोड़ की ठगी किए जाने के मामले में सरगुजा पुलिस ने एक और आरोपी को बनारस से किया गिरफ्तार ... देखें क्या है मामला ... पढ़ें पूरी खबर...
By -
नवंबर 27, 2023
0
Tags:




