अंबिकापुर। श्री गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाश पर्व संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्कूल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हर वर्ग के लोगों ने मत्था टेक परिवार और देश में खुशहाली की कामना की। रागी जत्थे के साथ महिला संगत ने भी शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। समाज के वरिष्ठ जनों ने गुरु नानक देव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हर वर्ग, समाज के लोगों ने शामिल हो लंगर प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पर्व को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में मत्था टेक मांगी परिवार और देश में खुशहाली की दुआ .... अटूट लंगर में हर वर्ग ने किया प्रसाद ग्रहण...
By -
नवंबर 27, 2023
0
Tags:




