अंबिकापुर। शहर के चांदनी चौक में जरहागढ निवासी अंश पंडित के ऊपर चलती बाइक से पीछा कर तलवार से हमला किए जाने के मामले में कोतवाली ने तीन नामजद आरोपी सूरज गुप्ता, विराज दुबे और युद्धवीर सिंह के खिलाफ धारा 294, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना दिवस तीन दिनों पूर्व शनिवार को शाम करीब सात बजे जयादित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से चांदनी चौक स्थित मित्तल पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था, तभी आरोपियों ने बाइक से पीछा कर उस पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी विराज दुबे मोटरसाइकिल चला रहा था, युद्धवीर सिंह बीच में बैठा था,जबकि सूरज गुप्ता सबसे पीछे बैठा था और उसी ने अंश पंडित के ऊपर तलवार चलाया था। पुलिस के मुताबिक अंश पंडित के खिलाफ भी थाने में कई मामले दर्ज हैं। उस पर तलवार से हमला के मामले में पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को नही पकड़ पाई है।
स्कूटी सवार युवक पर तलवार से हमला करने के मामले में पुलिस ने किया तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर... चलती बाइक में पीछे बैठे युवक ने फिल्मी अंदाज में चलाई थी तलवार ....
By -
नवंबर 28, 2023
0
Tags:




