बिग ब्रेकिंग : 12 वीं की नाबालिग छात्रा का रास्ता रोक बदमाश ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला ... अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही... देखें किस इलाके में हुई वारदात ...

बिग ब्रेकिंग : 12 वीं की नाबालिग छात्रा का रास्ता रोक बदमाश ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला ... अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही... देखें किस इलाके में हुई वारदात ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा का रास्ता रोक एक बदमाश द्वारा  छेड़छाड़ और मना  करने पर   चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिए जाने से हड़कंप मच गया।  पेट, सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गहरा जख्म आने से छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है , वह अस्पताल में जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही है।  यह वारदात छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर 2023 मंगलवार की शाम हुई। घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 12 वीं की 17 वर्षीया छात्रा मंगलवार को सकूल से आने के बाद शाम के समय सहेलियों के साथ प्रतिदिन की भांति गांव के दूसरे मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने गई थी, वापस लौटने के दौरान बदमाश युवक ने उसका रास्ता रास्ता रोका और प्रपोज कर दिया, छात्रा द्वारा इनकार करते हुए फटकार लगाए जाने पर वह आग बबूला हो उठा , जेब से चाकू निकाल ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना से साथ में मौजूद सहेलियां घबरा गई और दौड़ लगा परिजनों को जानकारी दी।  खबर पर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और छात्रा को लहूलुहान हालत में पत्थलगांव अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। घायल नाबालिग छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती किया है। पेट में गहरा जख्म होने से रक्त काफी बह चुका था जिससे उसे दो यूनिक रक्त भी चढ़ाया गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने हमला किया वह लंबे समय से छात्रा को स्कूल आते जाते समय परेशान करता था। छात्रा ने इस घटना की जानकारी कभी पुलिस को नही दी। वह हर बार युवक को फटकार लगाती थी। छात्रा द्वारा उसके इस करतूत की जानकारी परिजनों को नही दिए जाने से बदमाश का मनोबल बढ़ता गया,  उसकी हरकतें नही थम रही थी। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर छात्राओं को चुप्पी साधे रहने के बजाय तत्काल परिजनों और पुलिस से शिकायत करनी चाहिए, यदि छात्रा द्वारा यह शिकायत की जाती तो पुलिस के द्वारा बदमाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती,  और युवक इस तरह की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)