एजेंसी। गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले प्राचार्य को अदालत ने 20 साल के कठोर कैद से दंडित किया है। अंबाला सिटी में वर्ष 2021 में यह घी घिनौनी वारदात हुई थी। सूत्रों के मुताबिक एक निजी स्कूल के प्राचार्य ने नाबालिग छात्रा के साथ बलपूर्वक अनाचार करते हुए मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर परिजनों के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण में छात्रा गर्भवती निकली थी। वहां की फास्ट ट्रैक कोर्ट विशेष न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई करते हुए प्राचार्य को दोषी करार दिया और 20 साल के कठोर कारावास की सजा दी।
न्याय : गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले प्राचार्य को अदालत ने दी 20 साल कठोर कारावास की सजा ... नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल करने दी थी धमकी ....
By -
दिसंबर 05, 2023
0
Tags:




