चमत्कार : झरने की 200 फिट गहरे खाई में गिरी महिला को मौत छूकर निकली ... टूटे पैर पर जान बच गई... पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत से निकाला बाहर ... मैनपाट के जलजली झरना में हुई घटना ... पढ़ें पूरी खबर

चमत्कार : झरने की 200 फिट गहरे खाई में गिरी महिला को मौत छूकर निकली ... टूटे पैर पर जान बच गई... पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत से निकाला बाहर ... मैनपाट के जलजली झरना में हुई घटना ... पढ़ें पूरी खबर

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट। (महेश यादव)। छत्तीसगढ़ के शिमला के  नाम से मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन  केंद्र मैनपाट के जलजली झरना में आज 5 दिसंबर मंगलवार को सेल्फी लेने के  चक्कर में जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाली कहावत चरितार्थ हुई, एक महिला की  करीब 200 फिट गहरे खाई में गिर जान जाते बची। बताया जा रहा है कि गिरते समय महिला ने खुद को बचाने का प्रयास की, बीच -  बीच में झाड़ियों को पकड़ संभलने की कोशिश करती रही, जिससे वह पूरे वेग से गिरने से बची, और चट्टान के ऊपर गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। इस हादसे में उसका पैर टूट गया है। खबर पर मैनपाट थाना प्रभारी अशोक शर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला को खाई से बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि इंदौर निवासी अदिति गुप्ता पति राहुल गुप्ता 31 वर्ष रिश्तेदार के घर बैकुंठपुर आई थी, और आज मंगलवार को रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए मैनपाट पहुंची और असावधानी से हादसे का शिकार हो गई।  थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि महिला को नजदीकी अस्पताल से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। विदित हो की वर्ष की समाप्ति दिसंबर और जनवरी माह में बड़ी संख्या में सैलानी मैनपाट पहुंचते हैं, और लापरवाही के कारण कई लोग दुर्घटना के भी शिकार हो जाते हैं। 

घायल बच्चे हुए रेफर 

एक दिन पूर्व ही यहां से पिकनिक मना लौटते समय बच्चों से भरी एक स्कूल बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में चोटिल हुए चालक सहित चार बच्चों को आज मेडिकल कॉलेज से रायपुर रेफर किया गया, जबकि शेष बच्चे और शिक्षक स्कूल से दूसरे बस से धमतरी रवाना हुए। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी सुनील शर्मा, सीएमएचओ आरएन गुप्ता, अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या,नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, डीईओ संजय गुहे , समाज कल्याण विभाग के अधिकारी डीके राय, एएसपी पुपलेश कुमार, थाना प्रभारी राजेश सिंह, ईई संतोष रवि, निगम के विजय कुजूर, सिद्धार्थ शर्मा (राजा), रिंकू सैनी के साथ समूचा स्वास्थ्य अमला घायलों के उपचार, सेवा में जुटा रहा, अन्य बच्चों और स्कूल स्टाफ को सरगुजा सदन में शरण दिया गया था, कलेक्टर ,एसपी के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस का अमला रात भर बच्चों की सेवा और सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा। प्रशासन के इस पहल और सेवाभाव के लिए बच्चों के साथ शिक्षकों ने आभार भी जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)