बिग ब्रेकिंग : शराबी पति बना हैवान ... शिक्षिका पत्नी पर केरोसिन उड़ेल जिंदा जलाया... विश्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना ... पड़ोसियों ने पति को पकड़ किया पुलिस के हवाले
By -
दिसंबर 05, 2023
0
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में आज एक शिक्षिका के ऊपर शराबी पति द्वारा केरोसिन डालकर आग लगा जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने प्रकार आग बुझा महिला की जान बचाते हुए उसके पति को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को गंभीर हालत में विश्रामपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका दीप्ति झा शिवनंदनपुर माध्यमिक शाला में पदस्थ हैं, जबकि पति सागर झा निजी स्कूल में ड्राइंग टीचर था। उसके उटपटांग हरकतों के कारण उसे शाला प्रबंधन ने निकाल दिया था। पड़ोसियों के मुताबिक वे शासकीय भवन में निवास करते हैं। आज अज्ञात कारणों से पति ने महिला के ऊपर आग लगा दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका की हालत काफी नाजुक है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
Tags:




