अंबिकापुर विस में साढ़े 39 हजार वोटों की खाई को पाटते हुए भाजपा के राजेश ने डिप्टी सीएम को 94 मतों के अंतर से पराजित कर रोमांचक जीत की दर्ज ... रिकाउंटिंग के बाद रात साढ़े नौ बजे जारी हुआ अंतिम परिणाम ....

अंबिकापुर विस में साढ़े 39 हजार वोटों की खाई को पाटते हुए भाजपा के राजेश ने डिप्टी सीएम को 94 मतों के अंतर से पराजित कर रोमांचक जीत की दर्ज ... रिकाउंटिंग के बाद रात साढ़े नौ बजे जारी हुआ अंतिम परिणाम ....

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने डिप्टी सीएम व कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंह देव को रोमांचक मुकाबले में 94 वोट के अंतर से पराजित किया। वर्ष 2018 के विधान सभा चुनाव में टीएस सिंहदेव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुराग सिंह देव को 39 हजार 624 मतों के अंतर से हराया था। जबकि इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने न सिर्फ साढ़े उंचालिस हजार मतों की खाई को पाटने में कामयाबी पाई बल्कि 94 वोट के अंतर से जीत दर्ज करने में भी सफलता पाई। मतगणना के बाद कुल मतों के आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा राजेश अग्रवाल को 157 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने की जानकारी दी गई थी, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव के द्वारा डाक मत पत्रों और करीब पांच ईवीएम की गणना के परिणाम में संदेह जताते हुए पुनर्गणना की मांग की गई थी, जिससे पुनः गणना करने के बाद रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा विधिवत परिणाम की घोषणा करते हुए भाजपा के राजेश अग्रवाल को 94 मत के अंतर से विजय बताया गया। रात करीब सवा नौ बजे गणना की अंतिम घोषणा की गई और कलेक्टर कुंदन कुमार एक द्वारा उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। अंबिकापुर के नव निर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के रेवड़ी को नकारते हुए पीएम मोदी की गारंटी को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से जनता अब गई थी। जिससे जनता ने इस बार सरकार बदलते हुए भाजपा पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरेंगे और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ क्षेत्र का विकास करेंगे। इधर रोमांचक जीत से उनके समर्थकों के द्वारा जमकर आतिशबाजी करते हुए शहर में विजयी रैली भी निकाली गई। अंबिकापुर विस में कुल  13 अभ्यर्थी  चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से अभ्यर्थी श् अब्दुल माजिद को 1193 मत मिले। इंडियन नेशनल कांग्रेस से अभ्यर्थी  टीएस सिंहदेव को 90686 , भारतीय जनता पार्टी से  राजेश अग्रवाल को 90780 , गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से  बालसाय कोर्राम को 6083, हमर राज पार्टी से  रामनन्दन पैंकरा को 719, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के  सुजान बिंद को 288, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के  संतोष विश्वकर्मा को 251, निर्दलीय अभ्यर्थी  अनिल श्रीवास्तव रोटी पार्टी को 311, निर्दलीय अभ्यर्थी श्रीमती एस्तर खलखो को 352,  क्रान्तिकुमार को 335, मीरा रवि को 563,  मुकेश गोस्वामी को 867 तथा  राकेश कुमार साहू को 1318 मत मिले। इस तरह कुल विधिमान्य मत 193746, अस्वीकृत मतों की संख्या 114, नोटा में 2168 मत पड़े। इसमें ईवीएम और डाक मतपत्र दोनों से प्राप्त मत शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)