भाजपा प्रत्याशी पूर्व फौजी रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस का अभेद किला सीतापुर को ढहा कमल खिलाया ... जिस अंदाज में राजनीति में रखा कदम, उसी अंदाज में फहराया परचम... मंत्री अमरजीत भगत को 17160 मतों के अंतर से हराया....

भाजपा प्रत्याशी पूर्व फौजी रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस का अभेद किला सीतापुर को ढहा कमल खिलाया ... जिस अंदाज में राजनीति में रखा कदम, उसी अंदाज में फहराया परचम... मंत्री अमरजीत भगत को 17160 मतों के अंतर से हराया....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। कांग्रेस के मजबूत किला के रूप में स्थापित सीतापुर विधानसभा की राजनीति में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व फौजी रामकुमार टोप्पो ने जिस अंदाज में राजनीति में इंट्री की थी, उन्होंने उसी अंदाज में इस कांग्रेस के गढ़ को न सिर्फ ढहाया बल्कि पिछले चार बार के चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर अभी तक अपराजेय रहे अमरजीत भगत को 17 हजार 160 मतों के अंतर के पराजित कर धमाकेदार जीत दर्ज की । अमरजीत भगत वर्ष 2003 से 2018 तक लगातार चार बार विधायक रहे हैं, वे मतगणना के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मौजूद रहे , शुरुवाती चक्र में वे आगे रहे इसके बाद पिछड़ते गए। हार का अंतर बढ़ने के साथ वे वापस लौट गए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-11 सीतापुर से कुल 16 अभ्यर्थी निर्वाचन में शामिल रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस से अभ्यर्थी अमरजीत भगत को 65928, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जेम्स टोप्पो को 1254, बहुजन समाज पार्टी से  प्रकाश किस्पोट्टा को 641, आम आदमी पार्टी से श्रीमती प्रियंका को 1464, भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को 83088, हमर राज पार्टी से  कमलनाथ सिंह को 1456, बहुजन मुक्ति पार्टी से  निर्मल कुजूर को 612 तथा निर्दलीय अभ्यर्थी  अनिल मिंज को 548, डॉ आजाद भगत को 424,  फ्रांसीस एक्का को 363, बालमदीना निराला को 695,  विपिन बिहारी पैंकरा को 939,  रामकुमार को 1033,  रामकुमार किंडो को 743, श्रीमती शांति देवी को 1114,  संतोष कुमार खेस्स को 3264 मत मिले। इस तरह कुल विधिमान्य मत 163566, अस्वीकृत मतों की संख्या 117, नोटा में 1414 मत पड़े। इसमें ईवीएम एवं डाक मतपत्र दोनों से प्राप्त मत शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)