बिग ब्रेकिंग : पिकनिक से लौटते समय स्कूल बस खाई में लुढ़क पेड़ में अटकी ... 40 थे सवार दो बच्चों का पैर टूटा ... शेष की हालत सामान्य ... मैनपाट के कालीघाट में हुआ हादसा ....

बिग ब्रेकिंग : पिकनिक से लौटते समय स्कूल बस खाई में लुढ़क पेड़ में अटकी ... 40 थे सवार दो बच्चों का पैर टूटा ... शेष की हालत सामान्य ... मैनपाट के कालीघाट में हुआ हादसा ....

khabrigullak.com
By -
0



 

अंबिकापुर/ मैनपाट। 4 दिसंबर सोमवार को देर शाम मैनपाट - अंबिकापुर मार्ग पर दरिमा तहसील के काली घाट के समीप पिकनिक मना वापस धमतरी लौट रही स्कूल बस के खाई में  दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कोहराम मच गया। हादसे में दो बच्चों के पैर में गंभीर चोटें आईं है जबकि एक दर्जन से अधिक अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है धमतरी के द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के करीब 40 बच्चों को पिकनिक पर मैनपाट लाया गया था और वापस लौटने के दौरान उक्त हादसा हुआ। खबर पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही तथा बच्चों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना स्थल पर गहमा गहमी बनी रही।सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नही हुई है। दो से तीन बच्चों का पैर टूट गया है। अन्य बच्चो को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)