सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े "ब्यूरो") जिले के तीनों विधानसभा सीट प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर में भाजपा ने कब्जा किया। प्रेमनगर में भाजपा के भुलन सिंह ने 33290, भटगांव में लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा ने सर्वाधिक 43962 और प्रतापपुर विधानसभा सीट से शकुंतला पोर्ते भाजपा ने 11708 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और गाजे बाजे के साथ विजयी जुलुस निकाला। तीनों विधानसभा में देर रात तक जश्न का दौर जारी रहा।
देंखे विधानसभावार परिणाम
विधानसभा प्रेमनगर - खेलसाय सिंह कांग्रेस 66253, भूलन सिंह मराबी भारतीय जनता पार्टी 99412, कोतमा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 1803, जयनाथ केराम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी 14463, तिलेश्वरी सांडिल्य अम्बेडकर राईट पार्टी ऑफ इण्डिया 939, अंगत श्रीवास निर्दलीय 458, खेलसाय निर्दलीय 398, गणेश सिंह उर्रे निर्दलीय 377, भूलन सिंह निर्दलीय 598, राजेश कुमार जगते निर्दलीय 756, सूरज रवि निर्दलीय 932, संतोश विश्वकर्मा निर्दलीय को 1718 मत और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 3537 के पक्ष में मत आए l
विधानसभा भटगांव- पारसनाथ राजवाडे़ कांग्रेस 60804, लक्ष्मी राजवाडे़ भारतीय जनता पार्टी 104662, नरेन्द्र साहू बहुजन समाज पार्टी 11401, सुरेन्द्र गुप्ता आम आदमी पार्टी 1069, समय लाल पाटील जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे1847, रामबाई देवांगन निर्दलीय 561, अरविंद शरण सिंह निर्दलीय 997, मोतीलाल पैकरा हमर राज पार्टी 1130, आलम सिंह निर्दलीय 1163, अशोक कुमार राजवाडे़ निर्दलीय 813, दिलीप कुमार यादव निर्दलीय 990, कपीलदेव पैकरा कम्युनिस्ट पार्टी 2015, अजय कुमार कुशवाहा नेशनल युथ पार्टी 299, कलावती सारथी निर्दलीय 1487, पारस राजवाडे़ निर्दलीय 2562, सोनुलाल भगत गोडवाना गणतंत्र पार्टी 645, धर्मेन्द्र कुमार समाजवादी पार्टी 432 और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 635 पक्ष में मत आए l
विधानसभा प्रतापपुर - राजकुमारी शिवभजन मरावी कांग्रेस पार्टी 71723 , शकुतंला सिंह पोर्ते भारतीय जनता पार्टी 83390, राजराम श्याम आम आदमी पार्टी 4838, सुन्दरलाल श्याम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे 1464, सीताराम पण्डो समाजवादी 548, गीता सोन्हा हमर राज पार्टी 1298, जगमोहन सिंह गोडवाना गणतंत्र पार्टी 17013, रामनरायण सिंह अम्बेकडर राईट पार्टी ऑफ इंडिया 894, आशा देवी पोया निर्दलीय 732, देवकुमारी आयम निर्दलीय 666, नैनेन्द्र सिंह मरावी निर्दलीय 1542, राजकुमारी सिंह निर्दलीय 1427, शकुन्तला पैकरा निर्दलीय 1497 और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 4348 पक्ष में मत आएl
727 डाक मतपत्र निरस्त
विधानसभा प्रेमनगर में डाक मतपत्र से कुल 1172 वोट दिए गय जिनमे 98 निरस्त हुए,भटगांव(05) से डाक मतपत्र से कुल 1078 वोट दिए गय जिनमे 59 निरस्त हुए,और प्रतापपुर(06) से डाक मतपत्र से कुल 1443 वोट दिए गय जिनमे 570 निरस्त हुए। अंतिम परिणाम प्रेमनगर 04 से भुलन सिंह मरावी(भारतीय जनता पार्टी), भटगांव(05) से लक्ष्मी रजवाड़े (भारतीय जनता पार्टी),प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते (भारतीय जनता पार्टी), के पक्ष में रहा।
डाक मतपत्र के परिणाम-
विधानसभा प्रेमनगर खेलसाय सिंह कांग्रेस) को 414, भूलन सिंह मराबी भारतीय जनता पार्टी 545, कोतमा 1 , जयनाथ केराम 99, तिलेश्वरी सांडिल्य 2, अंगत श्रीवास 1, खेलसाय 2, गणेश सिंह उर्रे 1, भूलन सिंह 1, राजेश कुमार जगते 2, सूरज रवि 4, संतोश विश्वकर्मा 0 और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 02 प्राप्त हुये । भटगांव में पारसनाथ राजवाडे़ कांग्रेस 396, लक्ष्मी राजवाडे़ भारतीय जनता पार्टी 500, नरेन्द्र साहू 40, सुरेन्द्र 11, समय लाल पाटील 4, रामबाई देवांगन 3, अरविंद शरण सिंह 6, मोतीलाल पैकरा 44, आलम सिंह 0, अशोक कुमार राजवाडे़ 1, दिलीप कुमार यादव 0, कपिल देव पैकरा 3, अजय कुमार कुशवाहा 0, कलावती सारथी 1, पारस राजवाडे़ 3, सोनुलाल भगत 5 धर्मेन्द्र कुमार 0 मत और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 02 प्राप्त हुये l विधानसभा प्रतापपुर में राजकुमारी शिवभजन मरावी कांग्रेस पार्टी 365, शकुतंला सिंह पोर्ते भारतीय जनता पार्टी 406, राजराम श्याम 32, सुन्दरलाल श्याम 2, सीताराम पण्डो 1, गीता सोन्हा 13, जगमोहन सिंह 28, रामनरायण सिंह 3, आशा देवी पोया 1, देवकुमारी आयम 2, नैनेन्द्र सिंह मरावी 2, राजकुमारी सिंह 0 और शकुन्तला पैकरा को 4 मत और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 03 प्राप्त हुये l




