ब्रिकेंग : भाजपा विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज होगा फैसला... नव निर्वाचित 54 विधायकों की बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम सहित अन्य दिग्गज ... अटकलों पर लगेगा विराम ...

khabrigullak.com
By -
0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित 54 विधायकों की बैठक आज 10 दिसम्बर रविवार को दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर भी निर्णय हो जायेगा।  बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहेंगे।भाजपा विधायक दल की कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। शनिवार की स्थिति में मुख्यमंत्री की दौड़ में  डॉ. रमन सिंह, अरूण साव और  विष्णुदेव साय का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो, छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री का नया चेहरा मिलेगा। मुख्यमंत्री चयन को लेकर चौंकाने वाले फैसले भी हो सकते हैं, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। विधायकों की बैठक से पहले ही शनिवार देर शाम को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,  सह प्रभारी नितिन नबीन राजधानी पहुंचे। वहीं राष्ट्रीय पदाधिकारी आज भी पहुंचेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)