वारदात : कुख्यात हथियार तस्करों के कब्जे से मिला 7 पेन पिस्टल और 14 कारतूस .... मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस को मिली कामयाबी...

वारदात : कुख्यात हथियार तस्करों के कब्जे से मिला 7 पेन पिस्टल और 14 कारतूस .... मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस को मिली कामयाबी...

khabrigullak.com
By -
0


 
बिहार। सूत्र। मुंगेर पुलिस ने कुख्यात हथियार तस्कर गिरोह के  कब्जे से सात नग आधुनिक पेन पिस्टल, कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद करने में सफलता पाई है। मुंगेर कोतवाली पुलिस धीरेंद्र पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अशोक स्तंभ के पास हथियार बेचने के लिए आने वाले हैं। इस खबर पर पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी  जला रेड्डी के दिशा निर्देश पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार तीन संदिग्ध भागने लगे, पुलिस जवानों ने दौड़कर उन्हे पकड़ तलाशी ली तो उनके बैग से 14 कारतूस, 7 पेन पिस्टल, 1.90 लाख रुपए नगद बरामद किया गया, पुलिस ने तीनों आरोपी मो. शमशेर उर्फ नसरू निवासी मुफस्सिल थाना मिर्जापुर बरदह , बिलाल मंडल , अरमान मंडल दोनो निवासी गोपाल नगर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और  तीन मोबाइल भी  जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी मो.  शमशेर उर्फ नसरू कुख्यात हथियार तस्कर है। हथियार तस्करी के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है । उसके द्वारा ही पेन पिस्टल सहित अन्य हथियार मंगवाया गया था। बिहार क्षेत्र में इन हथियारों के खरीददार नही मिलने से उसने पश्चिम बंगाल के तस्करों को बुलाया था, वे आगे की कोई योजना बना पाते इससे पहले गिरफ्तार हो गए। बताया जा रहा है कि मुंगेर पुलिस ने पहली बार पेन पिस्टल बरामद किया है। यह हथियार काफी खतरनाक माना जाता है, पेन जैसा होने पर आसानी से पकड़ में नहीं आता है। इस हथियार की बरामदगी से पुलिस भी सतर्क हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)