उड़ीसा। सूत्र। बैग में पत्नी का कटा सिर लेकर एक युवक सीधे थाने पहुंचा और पुलिस से बोला ... मैने अपनी बीबी को मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो ... थाने में यह दृश्य देख पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए। एक बार तो पुलिस को भी अपनी आंखो पर भरोसा नहीं हो रहा था। यह चुप्पी फिर उस शैतान ने तोड़ी और कहा गिरफ्तार कर लो मुझे... थाने में मौजूद कर्मियों ने खुद को संभालते हुए उसे किसी प्रकार गिरफ्तार कर लिया। यह दिल दहला देने वाली घटना किसी हॉरर फिल्म की स्टोरी नही बल्कि उड़ीसा के नयागढ़ जिला के बनीगोचा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम बिडापाजू निवासी अर्जुन बाग का अक्सर अपनी पत्नी धरित्री के बाद विवाद होता था, अर्जुन उस पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक करता था। शनिवार को भी उनके बीच विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि पति ने आवेश में आकर टांगी से उसका गला काट हत्या कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है।




