खाना नही बनाने पर सुखदेव ने " संतरी "को उतारा मौत के घाट... बतौली थाना क्षेत्र में हुई घटना .. अब जेल में कटेंगी दिन और रात... .

खाना नही बनाने पर सुखदेव ने " संतरी "को उतारा मौत के घाट... बतौली थाना क्षेत्र में हुई घटना .. अब जेल में कटेंगी दिन और रात... .

khabrigullak.com
By -
0


 बतौली।(ए.जी)। थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल माझापारा में पति ने महज खाना नही बनाने पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात 29 नवंबर को हुई। पत्नी संतरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति सुखदेव कोरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के भाई कुंवर साय कोरवा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई सुखदेव कोरवा एवं इसकी पत्नी संतरी बासाझाल में निवास करते हैं , घटना दिनांक 29 नवंबर की  शाम  सुखदेव ने  अपनी पत्नी को आग जलाकर खाना बनाने के लिए बोला था। मगर  पत्नी ने न तो आग जलाई और न ही  खाना  बनाई।  इस बात पर सुखदेव नाराज हो गया और आवेश में आकर  पत्नी संतरी को डंडा से मारपीट कर  गंभीर रूप से घायल कर दिया।  जिससे पत्नी की  30 नवंबर को मौत हो गई  प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कर विवेचना मे लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सुखदेव कोरवा आत्मज शीतल साय उम्र 32 वर्ष निवासी  बासाझाल मांझापारा थाना बतौली को हिरासत में लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो खाना बनाने की बात को लेकर विवाद होने पर आवेश मे आकर  पत्नी की हत्या  करना स्वीकार किया। साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सीपी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी, शिवमन कौशिक, प्रधान आरक्षक  देवशरण सिंह,महिला आरक्षक पूनम पैकरा, मेरी तिर्की , अंजेला, आरक्षक एहसान फ़िरदौशी, राजू कुजूर , राजेश खलखो पंकज लकड़ा ,विजय सोनवानी भगलू पैकरा अशोक भगत शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)