एक्शन : चुनावी रंजिश पर भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर... मध्यप्रदेश में सीएम बनने के साथ मोहन यादव आए एक्शन मोड़ में.... घर ढहाने से पहले निकाला गया कुख्यात बदमाशों का जुलूस ...
By -
दिसंबर 14, 2023
0
मध्यप्रदेश। सूत्र। राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने के पांच में से तीन आरोपियों का घर आज गुरुवार 14 दिसंबर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। मुख्यमंत्री बनने के साथ ही मोहन यादव एक्शन मोड़ में हैं और गुंडों, बदमाशों पर अंकुश लगाने यूपी के तर्ज पर बुलडोजर से घर ढहाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने अपराधिक प्रवत्ति वाले लोगों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए हैं। विदित हो कि भोपाल के हबीबगंज इलाके में चुनावी रंजिश के चलते भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर पांच लोगों ने तलवार से हमला कर दिया था, बीच बचाव के लिए पहुंचे युवकों के साथ भी मारपीट की गई थी। हबीबगंज क्षेत्र के कुख्यात बदमाश फारुख राइन पर देवेंद्र ठाकुर का तलवार से हाथ काटने का आरोप था। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए कार्यवाही कर रहा है। जिसके तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जुलुस भी निकाला गया। इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने भी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। भोपाल के 11 नंबर स्थित जनता कालोनी में बुलडोजर से आरोपियों का घर ढहाने की कार्यवाही की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कड़े तेवर से गुंडों, बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।




