वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा - कांग्रेस के कद्दावर नेता अंबिकापुर विधानसभा में लगातार तीन बार विधायक रहे मगर दुर्भाग्य से इस विधानसभा के कई बस्ती अभी भी हैं पहुंच विहिन ... कांग्रेस सरकार का पांच साल जनता के लिए रहा कष्टप्रद ...

khabrigullak.com
By -
0

  अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि कांग्रेस के कद्दावर नेता  अंबिकापुर विधानसभा के लगातार तीन बार विधायक रहे मगर दुर्भाग्य से इस विधानसभा क्षेत्र में अभी भी कई गांव, बस्ती सड़क नही होने के कारण पहुंच विहिन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें 15 साल तक अवसर दिया मगर लोगों की उम्मीदों पर वे खरा नहीं उतर पाए। श्री मेजर ने कहा कि कांग्रेस नेता में विकास को लेकर इच्छाशक्ति की कमी थी। वर्ष 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो जनता में विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी थी, मगर सत्ता में आने के बाद भी अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं दूर नहीं हो पाई। यह पांच साल जनता के लिए काफी कष्टप्रद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)