मौत ऐसे भी आती है.... मैनपाट के पनही पखना में एक ग्रामीण की मौत का कारण जान हैरान रह जाएंगे आप... जिसे छलनी किया उसी ने दिया विश्राम और चुपके से हर लिए प्राण ....
By -
दिसंबर 29, 2023
0
मैनपाट।(महेश यादव)। मौत कब और किस रूप में आ जाए यह कोई नहीं जानता, इसी प्रकार मैनपाट क्षेत्र में एक ग्रामीण की मौत का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। घटना के संबंध में पुलिस और परिजनों के मुताबिक ग्राम परपटिया के ढोलपखना निवासी सुंदर मझवार पिता रोंगो मझवार 50 वर्ष घटना दिवस बुधवार को पड़ोसी ग्राम पनही पखना में खेत की ओर गया था, जहां उसका इंतजार कर रही थी। खेत का निरीक्षण करने के बाद अचानक उसने बगल में स्थित एक बड़े साल वृक्ष को काटने की योजना बना टांगी से काटना शुरू कर दिया। पेड़ का तना काफी मोटा था, जिससे आधा काटने के बाद वह थककर चूर हो गया और विश्राम करने के लिए उसी पेड़ के नीचे छांव में लेट गया, इसी बीच हवा चलने लगी और पेड़ उसके उपर ही गिर गया। मोटा तना की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके काफी देर बाद भी लौट कर नहीं आने पर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो नजारा देख चौंक गए और पेड़ में आधा कटे होने का निशान देख माजरा समझने में देर नहीं लगी। खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पंचनामा पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।




