एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन अंबिकापुर द्वारा तीन साल से चल रहे परियोजना का किया गया समापन ...
By -
दिसंबर 29, 2023
0
अंबिकापुर। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन और अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन अंबिकापुर द्वारा ग्राम नर्मदापारा में परियोजना समापन कार्यक्रम किया गया। यह परियोजना दिसम्बर 2020 से दिसम्बर 2023 तक समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (HRDP) चयनित 10 गावों में संचालित किया गया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम , 3 वर्ष के कार्यकाल में परियोजना द्वारा चलाये जा रहे समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के बारे में वसंता कठाने परियोजन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समूह की महिलाये, स्वयंसेवक, किसान विकास समिति,पंच, सरपंच का विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि अनुपम तिवारी डीडीएम नाबार्ड, सराफ क्लस्टर हेड एचडी एफसी बैंक, शुभम श्रीवास्तव ब्रांच मेनेजर, डॉ. सिद्धार्थ पशुपालन विभाग, खिरमेंन पैकरा सरपंच नर्मदापारा, अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन से तेजेंद्र सिंह, भाया सिंह, वसंता कठाने, संदीप अम्बाती का योगदान रहा।




