प्रेमनगर विधान सभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर जनता को देंगे बेहतर सुविधा ... कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए गढ्ढे को पाट बहाएंगे विकास की गंगा - भुलनसिंह मराबी

प्रेमनगर विधान सभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर जनता को देंगे बेहतर सुविधा ... कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए गढ्ढे को पाट बहाएंगे विकास की गंगा - भुलनसिंह मराबी

khabrigullak.com
By -
0

 खबरी gullak.com से चर्चा करते विधायक भूलन सिंह मरावी

सूरजपुर। ब्यूरो (भूपेंद्र राजवाड़े)। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक भुलन सिंह मराबी से आज खबरी गुल्लक की टीम ने सौजन्य मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर उनके संकल्पों और प्राथमिकता को लेकर बातचीत भी की। उनसे प्रमुख बिंदुओं पर हुए खास बातचीत के अंश इस प्रकार रहे ...

•• प्रेम नगर विधान सभा क्षेत्र में आप पहली बार विधायक बने हैं, इसे आप किस रूप में देखते हैं?

विधायक - हमारे प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में  दस साल कांग्रेस के विधायक रहे, मगर जन भावनाओं की उपेक्षा करते हुए बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोगों को तरसाया गया। पिछले पांच साल कांग्रेस सत्ता में रही, मगर जनता का भरोसा नहीं जीत पाए, 5 साल खुद को ठगा महसूस कर रही जनता ने इस बार न सिर्फ प्रेमनगर बल्कि सत्ता से भी कांग्रेस को बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से मुझे सेवा का अवसर दिया है, उसपर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।


••क्षेत्र के विकास के लिए आपकी प्राथमिकता क्या रहेगी ?

विधायक - लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा के लिए भी बेहतर कार्य किया जायेगा। मूल भूत सुविधाओं का विस्तार कर जनता की समस्याओं को दूर करते हुए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जायेगा।



••उदयपुर क्षेत्र के हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल जंगल कटाई के विरोध में आदिवासी समाज आंदोलन कर रहा है, क्या आप इस मुद्दे में आदिवासियों के साथ हैं या पेड़ कटाई के समर्थन में हैं ?


विधायक - कोल परियोजना के लिए पिछली कांग्रेस सरकार में तत्कालीन अप मुख्यमंत्री और अंबिकापुर विधायक ने ही जंगल कटाई का रोड मैप तैयार कर दिया था, जिसके अनुसार कांग्रेस ने पेड़ कटना शुरू किया था, उन्होंने कहा कि इसे सुधारने में समय लगेगा, मैं आदिवासियों के साथ हूं ।



••प्रदेश में 15 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस की सरकार रही, इसके बाद भी कई इलाके मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं!

विधायक - रमन सरकार में भाजपा ने प्रदेश में बेहतर कार्य किए। मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया। कुछ क्षेत्र छूटे थे मगर पिछली बार जनता के कांग्रेस पर भरोसा जताया था, मगर इन पांच सालों में कांग्रेस ने केवल जनता को धोखा दिया, लूटा, भ्रष्टाचार किया, जिससे जनता ने भाजपा पर फिर से भरोसा जताया है, हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।



••रेत, कोयला तस्करी, अपराध में कैसे कमी लायेंगे ?

विधायक - पुलिसिंग कड़ी की जाएगी। अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा। कांग्रेस सरकार में जमकर घोटाला किया गया। कोयला, चावल, रेत, शराब घोटाला के साथ पीएससी घोटाला भी कर बेरोजगारों, युवाओं के साथ धोखेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार, अवैधानिक कृत्य पर कड़ाई से रोक लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)