पीएम जनमन योजना से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा बसाहटों के फिरेंगे दिन ... बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार ... क्रियान्वयन के लिए अधिकारी घर घर जाकर कर रहे सर्वे.....

पीएम जनमन योजना से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा बसाहटों के फिरेंगे दिन ... बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार ... क्रियान्वयन के लिए अधिकारी घर घर जाकर कर रहे सर्वे.....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय योजना( पीएम-जनमन) के जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा जिले के पीवीटीजी समुदाय अंतर्गत पहाड़ी कोरवा परिवारों का सर्वे और वंचितों को योजनाओं से जोड़ने की कार्ययोजना मिशन मोड में जारी है। कार्ययोजना अनुसार सर्वप्रथम पीवीटीजी बसाहटों में जिला प्रशासन की टीम डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से वंचितों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने प्रयास कर रही है। जिले में 126 ग्रामों में ऐसे कुल 174 बसाहटें हैं, जहां विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग निवासरत है। इन बसाहटों में पीवीटीजी परिवारों की संख्या 2918 है, जिनमें कुल 13129 सदस्य निवास करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पीएम जनमन योजना इन सभी लोगों के समाजिक और आर्थिक विकास का आधार बनेगी। सर्वे के दौरान जब विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी योजनाओं का लाभ दिलाने लोगों के घर पहुंचे तो इस तरह की सुविधा से उत्साहित होकर उन्होंने विकास की मुख्यधारा में जुड़ने उत्साहपूर्वक संवाद किया। टीम द्वारा सबसे पहले लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से वंचितों की जानकारी एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की शुरुआत की गई।

9 केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण योजनाओं का होगा क्रियान्वयन 

 कलेक्टर  के निर्देशानुसार योजना के अंतर्गत उपरोक्त उद्देश्यों को पूरा करने के लिए 9 केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन के लिए कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)