अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में आज मंत्रियों को विभाग का आबंटन किया गया, जिसमें -
* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो
* उप मुख्यमंत्री अरुण साव - लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री
* उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री
* बृजमोहन अग्रवाल - स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
* रामविचार नेताम - आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री
* केदार कश्यप - वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री
* ओपी चौधरी - वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री
* लखनलाल देवांगन - वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री
* श्याम बिहारी जायसवाल -लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री
* टंकराम वर्मा - खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री
* दयाल दास बघेल - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री
* लक्ष्मी राजवाड़े - महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री




