नव निर्वाचित विधायक रामकुमार टोप्पो ने अस्पताल पहुंच मरीजों को वितरित किए फल .. पूछा हाल ... स्वास्थ्य प्रबंधन से भी कमियों की जानकारी ले समस्या दूर करने दिया आश्वासन ...
By -
दिसंबर 10, 2023
0
मैनपाट। (महेश यादव) । सीतापुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक रामकुमार टोप्पो के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर का औचक निरीक्षण करते हुए मरीजों और उसके परिजनों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किया। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को मरीजों का बेहतर ढंग से देखभाल करने निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सक कमियों के बारे में भी खुलकर जानकारी दें। जो भी कमियां होगीं उसे दूर कराने प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने मरीजों से भी कमियों की जानकारी ले बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने आश्वासन दिया।




