फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली हाथियों ने खदेड़ने पहुंचे रेंजर को कुचल उतारा मौत के घाट... रविवार को कालाहांडी क्षेत्र में हुई घटना ..
By -
दिसंबर 11, 2023
0
उड़ीसा ए. फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना पर जंगल से लगे इलाके में पहुंचे रेंजर प्रशांत पाला को हाथियों ने कुचल मौत के घाट उतार दिया। भवानीपटना के मुख्यवन संरक्षक एके कार ने मीडिया को बताया कि यह घटना रविवार को कालाहांडी जिला में नरला क्षेत्र के अमपड़ा के समीप हुई। यहां जंगली हाथियों का दल फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था, ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंजर को दे दी। खबर पर रेंजर प्रशांत पाला वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने प्रयास किया जाने लगा, इसी बीच एक हाथी ने अचानक दौड़ना शुरू कर दिया इस दौरान भागते समय नीचे गिरे रेंजर को कुचल दिया, और घटना स्थल पर ही रेंजर की मौत हो गई। हाथियों के जंगल की ओर जाने के बाद शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि काला हांडी जिला में लंबे समय से जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं और आए दिन जान माल के नुकसान की घटनाएं हो रही हैं।




