भव्य मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने राम भक्त अयोध्या में पूजित अक्षत से घर - घर जाकर देंगे आमंत्रण ... अक्षत कलश के साथ शहर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा.... जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर....

भव्य मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने राम भक्त अयोध्या में पूजित अक्षत से घर - घर जाकर देंगे आमंत्रण ... अक्षत कलश के साथ शहर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा.... जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आमजन को आमंत्रित करने श्री राम भक्तों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अयोध्या में पूजित अक्षत कलश लेकर आज अंबिकापुर, लखनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। अंबिकापुर में शोभायात्रा दुर्गा शक्ति पीठ गांधी चौक से आरंभ होकर घड़ी चौक, संगमचौक , महामाया चौक, जय स्तंभ चौक होते राम मंदिर में पहुंच समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राष्टीय स्वयं सेवक संघ,  विश्व हिंदू परिषद, श्री राम मंदिर लोक न्यास समिति के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम के नारे से समूचा शहर गुंजायमान होता रहा।  शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अयोध्या से पूजित अक्षत से घर घर जाकर लोगों को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर आरएसएस के अशोक अग्रवाल, गौरांगो सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विनीत गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा , प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता, ललन सिंह, पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी, महेंद्र सिंह टुटेजा , राकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)